गोरखपुर। शहर की पांच प्रमुख सड़कों को चकाचक करने के लिए लोक निर्माण विभाग ले 5.32 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। इसका टेंडर हो गया है। कार्य 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। कोहरे की वजह से वाहनों के आने-जाने में दिक्कत के मद्देनजर 15 दिसंबर से पूर्व सड़कों का नवीनीकरण कराकर उस पर सफेद पट्टी के साथ इंडीकेट लगाने का कार्य भी किया जाएगा।
इन सड़कों का होगा नवीनीकरण
चारफाटक-असुरन मार्ग पर नवीनीकरण : 3.30 किमी, लागत 97.28 लाख।
जेल बाई पास-सामान्य मरम्मत : छह किलोमीटर, लागत एक करोड़ 62.68 लाख।
विश्वविद्यालय से विजय चौराहा मार्ग-सामान्य मरम्मत : 1.80 किमी, लागत 89.45 लाख।
कसया मार्ग पर सामान्य मरम्मत : 1.80 किमी, लागत 80.1 लाख।
नौसड़ से पैडलेगंज मार्ग पर सामान्य मरम्मत, लागत दो करोड़ 6.56 लाख। इस पर 103.28 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है।