गोरखपुर। मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शुक्रवार से ही यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। शनिवार को भी परिवर्तित मार्ग से ही वाहन गुजरेंगे। एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा के मुताबिक मूर्ति विसर्जन समाप्त होने तक रूट डायवर्जन रहेगा।
संतकबीरनगर की तरफ से आने वाले भारी वाहन सहजनवां जीरो प्वाइंट से बाघागाड़ा, रामनगर होकर जाएंगे।
बड़हलगंज से आने वाले वाहन बाघागाड़ा से रामनगर करजहां से जाएंगे।
अमर उजाला के सामने से लखनऊ जाने वाले रोडवेज और प्राइवेट वाहन तिराहे से डायवर्ट होकर रामनगर से फोरलेन होते हुए जाएंगे।
नौसड़ चौराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ सभी प्रकर के वाहन प्रतिबंधित रहेगें। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां से जाएंगे।
दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुरए जुगनू तिराहा, टीपीनगर, राप्ती नदी के पुल के से सभी वाहन, रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
नार्मल से बर्फखाना, हांसूपुर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
हुमायंपुर रेलवे क्रॉसिंग से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा, विजय चौक से अलीनगर, खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर, गीता प्रेस, रेती चौक, फलमंडी, जटाशंकर तिराहा से अलीनगर तक वाहन नहीं जाएंगे।
मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ नहीं चलेंगे।