गोरखपुर। 28वीं अंडर-17 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में यूपी की टीम में रसेश श्रीवास्तव का चयन हुआ है। रसेश लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के कक्षा नौ के छात्र हैं और अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी हैं। डॉ. संदेश और डॉ. नीता श्रीवास्तव के बेटे रसेश ने यह उपलब्धि मैनपुरी में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर हासिल की है। इस प्रतियोगिता में रसेश ने अपराजित रहते हुए छह मैचों में पांच अंक अर्जित किए थे। रसेश ने दो मैच ड्रॉ खेलते हुए चार मैचों में जीत दर्ज की थी। राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कोयंबटूर में 24 अक्टूबर से होगा। गोरखपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. नौशाद अली सब्जपोश, महासचिव पीबी सिंह, सरंक्षक पुष्प दत्त जैन, उपाध्यक्ष मान्धाता सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव, शशि प्रकाश, नितेश श्रीवास्तव, पुनीत निषाद, आमीर गुलरेज ने रसेश को बधाई दी है।