फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर में आज घंटों गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
ट्रांसफार्मर के अलावा एबीसी तारों के मेंटेनेंस की वजह से शुक्रवार को आधे शहर में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। अधिशासी अभियंता खंड-एक एके सिंह ने बताया कि आईपीडीएस योजना के तहत केईआई फर्म की तरफ से 400 केवी ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस की वजह से सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हरिओमनगर, शिवपुर सहबाजगंज इलाकों में बिजली गुल रहेगी। वहीं 11 केवी मिर्जापुर, फीडर में बिजली के तार के मेंटेनेंस होने की वजह से हिंदी बाजार, मदरसा चौक, घंटाघर, बड़ी मस्जिद, रायगंज उत्तरी, दक्षिणी रेती रोड, घाना बाजार, मिर्जापुर चौराहा, खूनीपुर, लालडिग्गी चौराहे की बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से एक बजे तक बाधित रहेगी। तिवारीपुर, दुर्गाबाड़ी फीडर से 11 केवी जाने वाली लाइन पर मेंटेनेंस का काम होने से सुबह 11 बजे से एक बजे तक तिवारीपुर, इलाहीबाग, दुर्गाबाड़ी आदि में बिजली गुल रहेगी। राप्तीनगर विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली राप्तीनगर फेस-4 में मेंटेनेंस की वजह से हमीदुल्लाहनगर, मिलेनियम सिटी, करीमनगर में सुबह 11 बजे से दो बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। पेड़ों की डालियां काटे जाने के चलते सुबह 11 बजे से चार बजे तक राप्तीनगर फेज -3 से निकलने वाली 11 केवी की लाइन से आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें