फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में बालरोग विभाग में 19 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग में बीते 24 घंटे के दौरान 19 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में इंसेफेलाइटिस के भी दो मरीज शामिल हैं।
बीआरडी के बालरोग विभाग में सर्वाधिक मौतें नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में हुईं। एनआईसीयू में 13 नवजातों ने दम तोड़ा। वहीं पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में छह बच्चों की मौत हुई। इनमें दो मरीज इंसेफेलाइटिस पीड़ित थे। वहीं इस बीच 15 नए इंसेफेलाइटिस मरीज भर्ती भी हुए। इंसेफेलाइटिस से दम तोड़ने वालों में महराजगंज के पवन गुप्ता (10) पुत्र बजरंगी, बेतिया बिहार के सोनू (10) पुत्र राजकुमार शामिल है। मेडिकल कॉलेज में जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस से पीड़ित 184 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं कुल 802 मरीज भर्ती हुए। वर्तमान समय में इंसेफलाइटिस पीड़ित 114 मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें