फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से तीन मई तक रात में बंद रहेगा गोरखपुर कुशीनगर मार्ग

Tue, 30 Apr 2019 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
d - फोटो : getty images
विज्ञापन
गोरखपुर। नंदानगर रेलवे फाटक की ओर से एयरफोर्स जाने वाले लोगों के काम की खबर है। एक से तीन मई तक रात में एफसीआई की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर मरम्मत का काम किया जाएगा। ऐसे में इस रास्ते पर इन रातों में यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि गोरखपुर छावनी से कुसम्ही के बीच रेलवे क्रासिंग मेंटेनेंस कार्य के चलते एक से तीन मई तक रात में 10 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि उक्त समय में गोरखपुर से नंदानगर होकर एयरफोर्स की तरफ न जाएं। विकल्प के तौर पर नीना थापा इंटर कॉलेज होकर दरगहिया के रास्ते एयरफोर्स पुलिस चौकी जाया जा सकेगा।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें