फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक के खाते से 45 हजार उड़ाए

Fri, 02 Feb 2018 12:08 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
- फोटो : RBI
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सेवानिवृत्त शिक्षक के बैंक खाता से जालसाजों ने 45 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सदर पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा नानकार गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अष्टभुजा मिश्रा ने कहा है कि उनका विकास भवन स्थित एसबीआई शाखा में खाता है। उन्होंने 18 जनवरी को एटीएम से छह हजार रुपये निकाले थे, जबकि खाते में 45344 रुपये शेष था।

30 जनवरी को जब बैंक में पैसा निकालने के लिए गए तो पता चला कि खाते में रकम ही नहीं है। ऑनलाइन खरीद व टिकट बुकिंग, दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर कर पूरा पैसा निकाल लिया गया है। एसओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें