फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी विकास के ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी

Wed, 15 Nov 2017 11:27 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सिंचाई मंत्री धर्मपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन वाली सरकार जरूरी है। केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं। ऐसे में शहरी क्षेत्रों का बेहतर विकास हो इसलिए निकाय चुनाव में भाजपा को जीताकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें।नगर के बरदहिया बाजार में बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सिंचाई मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं। भाजपा जो कहती है वह करती है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है किसानों की कर्ज माफी। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर सदर के विधायक डा. राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही तीव्र विकास करने में सक्षम है। सम्मेलन में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्यामसुंदर वर्मा, सांसद शरद त्रिपाठी, धनघटा विधायक श्रीराम चौहान, खलीलाबाद विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, चुनाव प्रभारी डा.रतनपाल सिंह, सुबाष यदुवंश, वेद प्रकाश सिंह, विवेकानंद वर्मा, आलोक सिंह, अजय पांडेय, सतविंदर पाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें