संतकबीरनगर। डीएम को फोन करके शहर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में शनिवार को जेल भेज दिया। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि शुक्रवार की रात सात बजे के करीब उनकी मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने धमकी दी कि वह खलीलाबाद और गोरखपुर शहर को बम से उड़ा देगा। उसके बाद वह डीएसटीओ के मोबाइल से उसी नंबर पर कॉल कराए तो युवक ने धमकी देने की बात को नकार उन्होंने मामले की सूचना एसपी को दी। एसपी ने सर्विलांस टीम से नंबर को ट्रेस कराते हुए देर रात युवक को गिरफ्तार करा लिया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बम से शहर को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी बृजेश कुमार निवासी अमेदवा थाना महुली के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से एसडीएम ने आरोपी को जेल भेज दिया।