फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। सीडीओ रामनेवास की उपस्थिति में शिविर का उद्घाटन हुआ। उन्होंने ने कहा कि रक्तदान से नुकसान नहीं होता है। रक्त निकालने के बाद शरीर में जल्दी ही रक्त की पूर्ति हो जाती है। इस शिविर में जिला संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरबी राम ने सर्व प्रथम रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान कर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। जो लोग रक्तदान करते हैं, उनका नाम दर्ज होने से जरूरत पर उन्हें ब्लड दिया जाता है। जिला अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। उनमें डॉ. एएम भास्कर, डॉ. एबी त्रिपाठी, डॉ. पारितोष सिंह, देवेश पांडेय, सुधीर त्रिपाठी, अरविंद मद्देशिया, राम कुमार यादव, रंजन उपाध्याय, श्याम गुप्ता, कृष्ण नंद मद्देशिया, शैलेश सहानी, अनिरुद्ध सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, कैलाश नाथ मौर्या, कमला प्रसाद राव, अवधराज पटेल आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में शिविर का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें