फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर 40 और बसें चलाएगा रोडवेज

Sat, 18 Aug 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
scania buses
विज्ञापन
गोरखपुर। रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं की आसानी के लिए रोडवेज प्रशासन लोकल रूटों पर 40 अतिरिक्त बसें चलवाएगा। ये बसें सिद्धार्थनगर, महराजगंज और कुशीनगर आदि जिलों के लिए चलाई जाएंगी। रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का भी तोहफा दिया है। पूरे प्रदेश में कहीं भी रोडवेज से सफर करने पर बहनों को किराया नहीं देना पड़ेगा। महिलाओं को टिकट तो मिलेगा, लेकिन उस पर किराया शून्य दर्ज होगा। यह छूट 25 अगस्त की रात 12 बजे से 26 अगस्त रात 12 बजे तक परिवहन निगम की सभी बसों में मिलेगी। फ्र ी यात्रा की सुविधा स्कैनिया, वॉल्वो, शताब्दी और जनरथ बसों में भी मिलेगी। आरएम डीबी सिंह ने बताया कि फ्र ी टिकट काटने के लिए आए निर्देश के बारे में सभी एआरएम को बता दिया गया। लोकल रूटों पर महिलाओं को दिक्कत न हो, इस लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें