प्रो. एसएन सिंह एनसीएसएसएस के बने एडवाइजर
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएन सिंह को नेशनल साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी स्टैंडर्ड (एनसीएसएसएस) का एडवाइजर बनाया गया है। एनसीएसएसएस के सहयोग से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी। एनसीएसएसएस एक जागरूकता अभियान ट्रेनिंग एवं एजूकेशन कैंपेन चलाता है जिससे कि लोग इंटरनेट के खतरों को जान सकें और साइबर जाल में ना फंसे। रिसर्च सेंटर की स्थापना से शोध को बढ़ावा मिलेगा।