फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को दे दिए गेहूं के खराब बीज

Sun, 29 Oct 2017 11:21 PM IST
deoria
विज्ञापन
किसान को बीज की बोरी में मिला खराब गेहूं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकौना(देवरिया)। राजकीय कृषि बीज गोदाम से किसानों को खराब गेहूं का बीज दिया जा रहा है। पीड़ित किसान ने इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।बसडीला गांव के मार्कंडेय शुक्ला ने बताया कि उन्होंने रुद्रपुर कस्बा स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम से दो बोरी गेहूं का बीज खरीदा। उन्हें 2967 वैरायटी के गेहूं बीज का दाम 1320 रुपये की प्रति बोरी की दर से दिया गया। घर ले जाकर जब उन्होंने बोरी खोली तो उसमें से घुन निकलने लगे। बोरी से बीज उड़ेलने पर उसमें से बदबू आने लगी। दोनों बोरियों का यही हाल है। इसकी शिकायत गोदाम सचिव से करने पर उन्होंने बीज वापस करने से मना कर दिया। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। किसान को दुबारा स्वस्थ बीज दिया जाएगा। पूर्व में जुलाई में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के यहां राजकीय बीज गोदाम से भेजे गए धान बीज की बोरी में कम मानक से कम बीज मिले। जिसकी जांच के बाद मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। अब एक बार फिर गेहूं बीज की बोरी में खराब बीज मिलने पर राजकीय बीज केंद्र चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें