फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर शिक्षिका से छेड़छाड़ का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी(सिद्धार्थनगर)।क्षेत्र के मदरसे में तैनात शिक्षिका ने संस्था के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। संतकबीरनगर जनपद निवासी शिक्षिका कस्बे के एक कन्या मदरसे में तैनात है। उसने यहीं से शिक्षा भी ग्रहण की है। वह परिसर में हॉस्टल में ही रहती है। शुक्रवार को थाने में दी तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम को प्रधानाचार्य ने उसे कुछ कागजात ठीक कराने के लिए अपने कमरे में बुलाया। यहां उसे स्थायी कराकर सरकारी वेतन दिलाने का लालच देकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर उसे धमकाने लगे। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी और शुक्रवार को कोतवाली तहरीर। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं प्रधानाचार्य अमीर हसन ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि बस कुछ गलतियों पर शिक्षिका को डांटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें