कांटे। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक किशोरी से छेड़खानी किया। किशोरी के शोर पर आस-पास के लोग जुट गए। गांव वालों ने एक आरोपी को पकड़ कर पीटा। जबकि दो आरोपी बाइक के साथ भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपी से गांव वाले पूछताछ करने में जुटे। पूछताछ में युवक कांटे चौकी क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया गया। इस मामले में कांटे चौकी पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।