फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Tue, 28 Nov 2017 11:33 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में बिना मान्यता के कक्षा एक से आठ तक संचालित हो रहे स्कूलों पर कार्रवाई हो सकती है। शासन के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ऐेसे विद्यालयों की सूची ब्लॉकवार तैयार करा रहा है। सूची बनने के बाद बाद शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले में बगैर मान्यता के चल रहे विद्यालयों की शिकायत शासन स्तर पर हुई है। जिसमें मनमानी फीस के साथ ही कापी, किताब आदि के बेतहाशा दाम लेने की भी शिकायत शामिल है। इसके आधार पर बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की ब्लॉक वार सूची तैयार कर 30 नवंबर तक शासन में भेजने को कहा है। इसके बाद विभाग सूची बनाने में जुट गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जनपद में बिना मान्यता के काफी संख्या में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे विद्यालय हैं जो परिषदीय विद्यालयों के बगल में संचालित हो रहे हैं। जिससे परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या घट है। बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि तत्काल बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की सूची तैयार कर विभाग में जमा कर दें, जिससे 30 नवंबर तक सूची अपडेट कर शासन में भेजी जा सके। विभाग की इस कार्रवाई से बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के जिम्मेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी बीएसए डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बीईओ को बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की सूची तैयार कर तत्काल जमा करने को कहा गया है। सूची को बेसिक शिक्षा निदेशक के बाद भेज दिया जाएगा। जैसा वहां से निर्देश मिलेेगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें