फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत मिलाप के बाद हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से शुक्रवार तड़के घंटाघर चौराहे पर भरत मिलाप का आयोजन हुआ। भगवान श्रीराम और भरत का मिलन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
इससे पहले गुरुवार देर रात प्रभु श्रीराम के शृंगार के बाद भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा घासीकटरा रामजानकी मंदिर से निकली। मिर्जापुर, लालडिग्गी, मदरसा चौराहा होते हुए शोभायात्रा घंटाघर चौराहे पर पहुंची। जहां शुक्रवार को प्रात: काल भरत मिलाप संपन्न हुआ। शोभायात्रा पर कहीं पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया तो कहीं भक्तों ने भगवान की आरती उतारी। आकर्षक ढंग से सजे रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, सीताजी, लक्ष्मण और हनुमान का लोगों ने दर्शन किया और प्रसाद भी ग्रहण किया। शोभायात्रा में बैंडबाजेे, शहनाई और ढोल-ताशे गूंजते रहे। इस बीच अखाड़े के सदस्यों की ओर से करतब और आकर्षक झांकियां पेश की गईं। शुक्रवार तड़के घंटाघर ने अयोध्या का रूप ले लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अयोध्यावासी बनकर प्रभु श्रीराम के स्वागत में गगनभेदी जयघोष किया। फिर चारों भाइयों का मिलन हुआ। शुक्रवार की ही रात में घंटाघर चौराहे पर बने भरत मिलाप मंच पर प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान समिति ने शोभायात्रा में शामिल झांकियों को पुरस्कृत भी किया गया। मीडिया प्रभारी अनुराग मझवार ने बताया कि आयोजन में अध्यक्ष पंकज कुमार गोयल, महामंत्री पुरुषोत्तम दास उर्फ राजा बाबू, अनिल बरनवाल, सतीश चंद्र, विनोद कुमार, गोपाल वर्मा, कन्हैया वर्मा, रमेश कुमार, रामदास वर्मा आदि का सक्रिय योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें