फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा मशीन गिरी, दबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे(संतकबीरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर में रविवार को विवादित जमीन में चारा मशीन लगाने के दौरान हुई नोकझोंक के बीच अचानक चारा मशीन के गिर गई। मशीन के नीचे दबने से सिपाही के मासूम बेटे की मौत हो गई। खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने एक दंपती समेत पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इनायतपुर निवासी पंकज चौधरी पुत्र रामसुभग चौधरी गोंडा जनपद में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पंकज चौधरी का चचेरे भाई राजेंद्र चौधरी पुत्र रामसूरत चौधरी से कुछ समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। वे हाल में छुट्टी पर घर आए थे। दो दिन पूर्व रंजिश को लेकर ही दोनों चचेरे भाइयों के बीच कहासुनी हुई थी। रविवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब पंकज विवादित जमीन में चारा मशीन गाड़ रहे थे। इसका विरोध राजेंद्र चौधरी का परिवार कर रहा था। इसे लेकर दोनों भाइयों में हाथापाई होने लगी। इसी दौरान मशीन गिर गई और वहां मौजूद पंकज का पुत्र प्रांचल उर्फ गोलू (02)इसके नीचे दबकर घायल हो गया। आनन फानन में लोग बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मासूम प्रांजल को मृत घोषित कर दिया। पंकज का आरोप है कि वह अपने दरवाजे पर चारा मशीन गाड़ रहे थे। पास में मां इना देवी, बहन रिम्पा व बेटा प्रांजल भी थे। इसी बीच उनके पट्टीदार राजेंद्र चौधरी अपनी पत्नी माला, बेटी ममता,मधु और रोशनी मौके पर पहुंचे और मशीन गाड़ने को लेकर कहासुनी और हाथापाई करने लगे। इसी दौरान राजेंद्र, माला व ममता ने जानबूझकर मशीन बेटे प्रांजल के ऊपर धकेल दी। जिससे बेटा घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पंकज चौधरी की तहरीर के आधार पर उनके चचेरे भाई राजेंद्र चौधरी,उनकी पत्नी माला व बेटी ममता, मधु और रोशनी के खिलाफ बलवा और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वैसे पूछताछ में पता चला कि चारा मशीन का चौथा खंभा कमजोर था। खेलते दौरान मासूम प्रांजल चारा मशीन के पास पहुंच कर पकड़ लिया और मशीन गिर जाने से उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें