फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ पीडितों की मद्द में छात्रों ने बढाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। जिले में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ज्ञान भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने अपने जेब खर्च से मुख्यमंत्री राहत कोष में 555 रुपये का ड्राफ्ट मंगलवार को उपजिलाधिकारी को सौंपा। छात्रों ने बाढ़ पीड़ितों की बेहतर मदद की गुहार लगाई है। ड्राफ्ट के साथ छात्रों ने अनुरोध पत्र भी एसडीएम को सौंपा है, जिसमें क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की समस्या का जिक्र कर किया है। कहा है कि हमने जेब खर्च में कटौती कर बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। इस दौरान चंदन शर्मा, बृजेश, अंकित, सलमान, अभिषेक, बलराम, आस मोहम्मद, प्रद्युम्न, सूरज, अमित, शिवकुमार व विनय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें