फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर एक्सप्रेस की एसी और स्लीपर में बिजली गायब

Wed, 15 May 2019 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गर्मी के साथ ही यात्रियों की परेशानियां भी बढने लगी हैं। मंगलवार को गोरखपुर से एलटीटी जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस की एसी, स्लीपर और गार्ड यान में बिजली ही नहीं थी। प्लेटफार्म नंबर छह से सात बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन में छह बजे से ही यात्री बैठने लगे। एसी बोगियों में अंधेरा था और बिजली भी नहीं थी। यही स्थिति स्लीपर कोचों का भी था। पहले तो यात्रियों ने सोचा कि ट्रेन रवाना होने से पहले बिजली आ जाएगी। लेकिन जब शाम सात बजे तक बिजली नहीं मिली तो लोग परेशान हो उठे। अधिकतर यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए। उनका आरोप था कि एसी और पंखा नहीं चलने से बोगियों में बैठा नहीं जा रहा है। उनकी शिकायत पर स्टेशन पर घोषणा भी कराई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 7.05 बजे के आसपास एसी बोगियों में बिजली आई तो यात्रियों राहत की सांस ली। लेकिन स्लीपर कोच में अंधेरा छाया रहा। स्टेशन प्रबंधन का कहना था कि बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया था। ट्रेन रवाना होने के पहले सभी कोचों में कनेक्शन कर दिया गया।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें