फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर की कुर्सी तक पहुंचा आवारा कुत्ता

विज्ञापन
नगर निगम दफ्तर में मेयर की कुर्सी पर बैठा अवारा कुत्ता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। लोग सड़क पर आवारा घूम रहे जानवरों को लेकर नगर निगम को कोसते रहते हैं, लेकिन नगर निगम खुद के दफ्तर की आवारा पशुओं से सुरक्षा नहीं कर पा रहा। इस फोटो को छापते हुए हम शर्मसार हैं। हमारा उद्देश्य किसी को नीचा दिखाना नहीं है, लेकिन एक आवारा कुत्ते के मेयर की कुर्सी तक पहुंचने से यह तो अनुमान लग ही जाता है कि नगर निगम की अपने दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है। वहां मौजूद किसी कर्मचारी ने मेयर की कुर्सी पर बैठे इस कुत्ते की फोटो मोबाइल फोन से खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। स्वयं मेयर डॉ. सत्या पांडेय इससे स्तब्ध हैं। उन्होंने इसे बहुत ही शर्मिंदगी वाली घटना बताई और कहा कि कर्मचारियों को सदन का गेट बंद रखने को कहा गया है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मंगलवार से सदन का मुख्य गेट बंद कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें