फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर मारपीट, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कम्हरिया खुर्द में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई जिसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में चल रहा है। उसमें एक की हालत की गंभीर बनी हुई है। फरेंदा थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा ग्राम सभा की जमीन पर झोपड़ी डाली थी। महदेवा निवासी हरिकेश पक्ष के लोग झोपड़ी हटाने के लिए दबाव बना रहे थे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान ओमप्रकाश पक्ष के ओमप्रकाश, राधिका, सत्यप्रकाश, मुराती व ज्ञानमती तथा दूसरे पक्ष से हरिकेश, रामकेश, मनोज, सनोज व शिवचरन को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी बनकटी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

झोपड़ी हटाने को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें