फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की मासूम के हत्यारों की हो फांसी की सजा

Sun, 09 Jun 2019 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कांग्रेसजन ने कैंडल मार्च निकालकर अलीगढ़ में मारी गई मासूम को श्रद्धांजलि दी। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए सरकार से मांग की गई।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाध्यक्ष राकेश यादव की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से कैंडल मार्च शुरू किया। उसके बाद गोलघर होते हुए इंदिरा गांधी की प्रतिमा तक लोगों के साथ शोक संवेदना प्रकट करते हुए वापस गांधी प्रतिमा पहुंचे। मासूम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिला महासचिव व सह प्रवक्ता जयंत पाठक ने घटना की कड़ी निंदा की। इस दौरान अनूप कुमार राव, गोरखलाल श्रीवास्तव, संजीव सिंह सोनू, प्रो. राम नरेश चौधरी, कुसुम पांडेय, निर्मल वर्मा, दुर्गा राय, आलोक त्रिपाठी, पीएम भट्ट, जितेंद्र पांडेय, प्रदीप शुक्ला, डॉ. एनके नदीम, अमजद अंसारी, स्नेहलता, बादल चतुर्वेदी, इब्तदा हुसैन, प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग

गोरखपुर। भारतीय युवा जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पांडेय की अगुवाई में संगठन से जुड़े लोगों की बैठक शनिवार को राजेंद्रनगर में हुई। अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या करने वालों को फांसी देने की मांग की गई। कुलदीप ने कहा कि अलीगढ़ की घटना स्तब्ध करने वाली है। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान चला रही है। दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं हिला दे रही हैं। बैठक में आनंद पांडेय, रमेश पांडेय, आदित्य, राजकुमार जायसवाल, शिवा जायसवाल, प्रियांशु तिवारी, सत्यनारायण गुप्ता, धरणीधर पांडेय, अखिलेश मल्ल, रवि यादव, अमरेश आदि मौजूद थे।

सब ने कहा, आरोपियों को फांसी दी जाए

गोरखपुर। पढ़े बेटी, बढ़े बेटी सेवा संस्थान के प्रबंधक अंकित दूबे, विवेक अग्रहरि और गौरव त्रिपाठी शनिवार को शहर में लोगों से अलीगढ़ में मासूम की हत्या पर राय जानी। धर्मशाला बाजार, गोलघर, चेतना तिराहा, शास्त्री चौक, कचहरी चौक, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, यूनिवर्सिटी चौराहा, गणेश चौराहे पर वे लोगों से मिले। लोगों ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। संस्था के लोगों ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के विरोध में संस्था के लोग शनिवार की सुबह से ही व्रत रहे।

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें