फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे की खुशबू से महका सोशल मीडिया

Wed, 05 Jun 2019 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
ramjan - फोटो : ramjan
विज्ञापन
गोरखपुर। यूं तो सोशल मीडिया पर प्राय: यूजर के बीच चुहल की जगह होती है पर रमजान ने इसका मिजाज बदल डाला। इन दिनों यह सौहार्द और भाईचारे की खुश्बू से महकता रहा। इनमें सेवईं की मिठास और बिरयानी का लजीज जायका घोलने की कोशिशें यूजर करते रहें तो अनेकता में एकता की भारतीय तस्वीर में रंग भी दिखे। ‘बेजुबान को जब वो जुबान देता हैै। बक्शने पर जब आए उम्मत के गुनाहों को, तोहफे में गुनहगारों को रमजान देता है।’ ऐसी न जानें कितनी पंक्तियां सोशल मीडिया पर रमजान की रौनक हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर पर मजहबी जानकारियों के अलावा दुआओं, रोजे के आदाब, इफ्तार की बरकतें, सहरी की सुन्नत और तरावीह का सवाब और सेहतमंद खान-पान के टिप्स भी खूब शेयर हो रहे हैं। अब तो ईद की बधाइयों का सिलसिला भी सुबह से जारी है।

‘जकात सेवा है, जरूर करें’

‘हदीस दुआ के सिवा कोई चीज तकदीर के फैसले नहीं बदल सकती, नेकी के सिवा कोई चीज उम्र को नहीं बढ़ा सकती, सदके के सिवा कोई चीज मुसीबत को नहीं टाल सकती, जकात के सिवा कोई चीज दौलत को पाक नहीं कर सकती।’ रमजान में फित्रा-जकात (दान) यानी गरीबों और दीन-दुखियारों की सेवा आवश्यक है। रमजान में यूजर्स ज्यादा से ज्यादा जकात देने की अपील कर रहे हैं। विशेषत: युवा वीडियो स्टोरी शेयर कर जकात की अपील कर रहे हैं।

ट्रेंड में हैं मीम्स

मौजूदा दौर में कौमी एकता के संदेश को शेयर करने के लिए मीम्स प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं। रमजान संबंधित मीम्स सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। इसमें इबादत व सहायता के साथ-साथ अपने ऐसे मुस्लिम दोस्तों को टैग करने की बात भी हो रही जिसके वहां की सेवइयां और बिरयानी खास होती हैै।

सिरों पर दिखेगा अमामा शरीफ

ईद में सिर पर बांधे जाने वाले अमामा शरीफ का जबरदस्त क्रेज है। ईद के रोज सफेद, हरा, गुलाबी, काला, पीला आदि रंगों का अमामा नमाजियों के सिरों पर सजा नजर आएगा। दुपट्टा गली रेती चौक व उर्दू बाजार में इसकी खूब मांग रही। शाहमारुफ के मो. इनामुल ने बताया कि अमामा में करीब 4 मीटर सूती कपड़ा लगता है।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें