अतिरिक्त कोच लगेंगे, टिकट होंगे कंफर्म
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कई ट्रेेनों में अतिरिक्त कोच लगा रहा है। इससे वेटिंग टिकट वाले कई यात्रियों के टिकट कंफर्म हो सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि कृषक एक्सप्रेस में 28 मई को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच, गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 29 मई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच, सिकंदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस में 31 मई को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक कोच, गोरखपुर कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस में 29 मई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच और कोलकाता गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस में 30 मई को कोलकाता से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।