गोरखपुर। स्पेशल ट्रेनें छुट्टियां मनाने की तैयारी में जुटे लोगों की हमसफर बन सकतीं हैं। दिल्ली, मुंबई, पंजाब की तरफ रोजाना जाने वाले सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है। वेटिंग भी इतना ज्यादा है कि कन्फर्म हो पाना मुश्किल है। लेकिन गोरखपुर से चलने वाली सात स्पेशल ट्रेनों में अब भी जगह है। ये सप्ताह में एक या दो दिन चलती हैं। थोड़ी सी सजगता से यात्री अपना सफर आरामदायक बना सकते हैं।
इन ट्रेनों में खाली हैं बर्थ
- 02010 गोरखपुर-मुंबई सीएसटी
- 01476 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
- 04925 गोरखपुर-चंडीगढ़
- 04035 छपरा-आनंद विहार
- 01024 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस
- 82910 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस
- 05101 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस