गोरखपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे सामने आने के दौरान सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया के जरिए फनी मीम्स जमकर शेयर किए गए, जिन्हें देखकर लोग मजेदार प्रतिक्रिया देते रहे। सुबह 11 बजे तक लगभग पूरे देश में 300 सीटों पर एनडीए ने बढ़ता बना ली थी। लोगों ने फेसबुक, ट्विटर पर अपनी खुशियां जाहिर करना शुरू कर दिया। भाजपा की बढ़त और कांग्रेस की शिकस्त को लेकर लोग अलग-अलग तरीकों से बयां कर रहे थे। यूजर देवेश ने मिम्स शेयर किए, जिसमें लिखा था- ‘अब पता चला कि ...फेंकू नहीं, उखाड़ फेंकू हैं।’ वहीं राहुल सिंह की मीम्स में था-‘नहीं चलेगा भ्रष्टाचार, लो आ गया फिर से चौकीदार।’ महागठबंधन की हार ने भी लोगों को मौका दे दिया है। लोग अखिलेश और मायावती को लेकर ऐसी ही प्रतिक्रियाएं देते रहे।
विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर मनाया जश्न
एक ओर सोशल मीडिया पर जश्न मनाया जा रहा है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। गोरखपुर प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला और कमलेश पासवान की लगातार बढ़त होेने पर विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार के सामने भाजपा समर्थकों का जुटना शुरू हो गया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की गुलाल उड़ाए। मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। इनमें पूर्व उपाध्यक्ष छात्रसंघ योगेश प्रताप सिंह, रुपेश सिंह, देवेंद्र सिंह, अजय सिंह संचू, राहुल सिंह, जितेंद्र चौधरी जीतू, गौरव तिवारी, सिद्धांतो घोष आदि शामिल थे।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।