गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ मंगलवार को धूमधाम से हुआ। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज प्रांगण से भ्रष्टाचार, भारत की वीरांगनाएं, आजादी के दीवाने विषय पर आधारित देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राएं भारत माता की जय का उद्घोष करते रहे। झांकियों में अनेकता में भारत की एकता के रंग देखने को मिले। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने किया।
हजारों छात्र-छात्राएं हुए शामिल
मंगलवार की सुबह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सभी स्कूल-कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से एसएसपी आवास, गणेश चौराहा, चेतना तिराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा, जिला परिषद रोड होते हुए वापस कालेज प्रांगण पहुंच कर खत्म हुई। इस बार शोभा यात्रा के मार्ग को संशोधित करने के साथ ही अव्यवस्था की आशंका को खत्म करने के लिए विद्यार्थियों की संख्या को भी कम रखा गया।
झांकियां जो रहीं आकर्षण का केंद्र
झांसी की रानी, आजाद हिंद फौज, भारत की वीरांगनाएं, आजादी के दीवाने, धूम्रपान की प्रतीकात्मक शवयात्रा, स्वच्छ वातावरण, सशक्त बेटियां, सशक्त भारत, स्वच्छ भारत-श्रेष्ठ भारत, बेटियां बोझ नहीं