फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अंत्येष्टि रुकवाई

Thu, 30 Nov 2017 11:25 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
sentenced to death
विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के हैंसर गांव की प्रधान रुपाली देवी के पति शिवप्रसाद (28) की बुधवार की रात अचानक मौत हो गई। गुरुवार को जब शव का दाह संस्कार करने लोग सरयू के बिड़हर घाट पहुंचे तो किसी ने संदिग्ध मौत होने की पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दाह संस्कार रुकवा दिया। जब मृतक के पिता ने बीमारी से मौत होने की बात लिखकर दी, तब जाकर दाह संस्कार हो सका। गांववालों का कहना है कि प्रधान पति शिवप्रसाद पूरी तरह से स्वस्थ थे। बुधवार देर रात तक वह गांव में बैठे हुए देखे भी गए, लेकिन रात में करीब दस बजे उनके परिवार के लोग रोने लगे। जब लोग उनके घर पहुंचे तो पता चला कि शिवप्रसाद की मौत हो गई है। उनकी अचानक हुई मौत को लेकर गांव के लोग तरह- तरह की चर्चा कर रहे थे। वही दूसरी तरफ शव का दाह संस्कार करने के लिए गुरुवार को जब लोग सरयू नदी के बिड़हर घाट पर ले गए और चिता तैयार करने लगे, तभी किसी ने प्रधानपति की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर लोग सहम गए। बाद में मृतक के पिता रामचेत ने पुलिस को लिखकर दिया कि उनके बेटे की मौत बीमारी से हुई है। तब जाकर पुलिस लौटी और दाह संस्कार हुआ। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि किसी ने गलत सूचना दे दी और पुलिस मौके पर गई। जहां घटना की जांच पड़ताल की जो प्रधान के पति की मौत बीमारी से होने की बात सामने आई। मृतक के पिता ने लिखित रूप में मौत की वजह बीमारी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें