फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी में मिली किशोरी की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार ग्राम सभा के कानापार से गायब 18 वर्षीय किशोरी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में राप्ती नदी में मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धानी बाजार निवासी रीना पुत्री शंभु साहनी सोमवार की शाम सात बजे घर से शौच के लिए निकली। देर रात जब रीना वापस घर नहीं आई तो परिवार वाले परेशान हो गए। अगल-बगल के लोगों से लेकर कई जगह फोन से पूछताछ की गई। अंत में परिवार वालों ने इसकी यूपी-100 पुलिस को दी। परंतु किशोरी के बारे में कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह परिजन धानी चौकी पर गए। परंतु परिजनों को यह कहकर वापस कर दिया गया कि अभी एक-दो दिन इंतजार करो। शाम चार बजे के लगभग धानी-खड़खड़िया के पास राप्ती नदी में लावारिस लाश मिलने की सूचना पर रीना के घर वाले भी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त रीना के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया। किशोरी के मुख और नाक से खून निकला हुआ था। परिवार वालों का आरोप है कि रीना की हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया गया है। इस संबंध में एसओ चंद्रेश यादव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। अभी इसके बारे में कुछ कहना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें