फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों का आशियाना जला, पांच लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। आग लगने की दो घटनाओं में सगे भाइयों का घर जल गया। एक घर से बारात जानी थी। आग बुझाने में तीन लोग झुलस गए। लोगों के सहयोग के बाद बारात घर से निकली। गांववालों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के सिसवा पांडेय गांव निवासी महेश यादव के बेटे राजू की बारात सोमवार को गई। इसके लिए रविवार को भोजन बन रहा था। गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई और घर के बाहर मौजूद झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग बुझाने में एक लोग झुलस गए। गांववालों के प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कुछ घंटे बाद देर शाम को महेश के सगे भाई रामअवध की झोपड़ी में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग पकड़ लिया। आग की लपट देख गांववाले पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग की दोनों घटनाओं में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। तहसीलदार ने बताया कि सूचना मिली है। लेखपाल को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें