फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानद उपाधि से सम्मानित होंगे प्रो मुरली पाठक

Thu, 02 May 2019 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. मुरली मनोहर पाठक 27 मई को हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयागराज की ओर से महामहोपाध्याय की मानद उपाधि से विभूषित किए जाएंगे। प्रो पाठक को यह सम्मान संस्कृत एवं संस्कृत विद्या के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए दिया जाएगा। हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रधानमंत्री डॉ विभूति मिश्र ने इस आशय का पत्र भेजकर जानकारी दी है। प्रो. पाठक गोरखपुर के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें इस उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। इस उपलब्धि पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सिंह एवं शिक्षकों, कर्मचारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें