फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी और इलाहाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


खेलकूद में गोरखपुर बना ओवरऑल चैंपियन
- पूर्वी उत्तर प्रदेश की अंतर विद्यालयीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में चल रही पूर्वी उत्तरप्रदेश अंतर विद्यालयीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। जूडो, कुश्ती और कुराश तीनों खेलों में गोरखपुर जिला 88 अंक हासिल कर ओवलऑल चैंपियन बना है। दूसरे स्थान पर 77 अंक हासिल कर झांसी और तीसरे पायदान पर 73 अंक हासिल कर इलाहाबाद रहा। विजेता और उपविजेता को मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल ने सम्मानित किया। कहा कि प्रतिभागी बच्चे अपने साथ साथ परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें। जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य रमेश राय ने किया। विशिष्ट अतिथि एश्प्रा ज्वेलर्स के निदेशक अतुल सर्राफ, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें