फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में आग से तीन दुकानें जलीं

Tue, 05 Dec 2017 12:26 AM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर(देवरिया)। सेमरौना पुल के पास एक किराना की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटों की जद में आई दो और दुकानों का सामान जल गया। आग की लपटें देख कस्बे के लोग भयभीत हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी एक घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची। इससे नाराज व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ा देख पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक तीनों दुकानों का सामान जल चुका था। सेमरौना पुल के पास संजीव गुप्ता की किराना की दुकान है। सोमवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। तीस मिनट बाद उनके दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने दुकान मालिका को फोन पर सूचना दी। कुछ देने में आग की लपटों ने बगल की दो मोबाइल की दुकानों को भी जद में ले लिया। किराने की दुकान में तेल-घी आदि थे, इसलिए आग का वेग थमने का नाम नहीं ले रहा था। देखते ही देखते तीनों दुुकानों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की भीषण लपटें देख कस्बावासी भी भयभीत हो गए। मौके पर मौजूद लोग आग पर काबू पाने का जतन कर रहे थे लेकिन आग की लपटें थमने के बजाए बढ़ती जा रही थी। किराना दुकान मालिक संजीव गुप्ता ने बताया कि दुकान में करीब 15 लाख रुपये का सामान था। सब कुछ जल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत दुकान में आग लगाई गई है। दोनों मोबाइल की दुकानों में लाखों के मोबाइल फोन एवं अन्य सामान जल गए। कोतवाल छोटेलाल का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें