फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर युवती से दुष्कर्म

Wed, 08 Nov 2017 12:46 AM IST
deoria
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना के एक गांव में दुकान में युवती को अकेेला पाकर गांव के ही युवक ने उससे दुष्कर्म किया। इससे युवती बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने पिता से घटना बयां की। वारदात रविवार शाम की है। सोमवार सुबह पीड़ित पक्ष थाने जाने की तैयारी कर रहा था, इसी बीच आरोपी के पक्ष में गांव और क्षेत्र के कुछ लोग आ गए। दिन भर पंचायत का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। मंगलवार सुबह पीड़िता को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की लकड़ी और फर्नीचर की दुकान है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। ऐसे में इकलौती संतान होने के कारण बेटी दुकान पर बैठी थी। इसी बीच गांव का एक युवक आया और उसे अकेला देखकर दुकान के अंदर ले गया और उससे बलात्कार किया। इससे युवती बेहोश हो गई। पिता ने बताया कि बेटी ने होश में आने के बाद आपबीती बताई। चूंकि रविवार को रात हो गई थी, इसलिए वह सोमवार की सुबह 9 बजे थाने जाने की तैयारी कर रहा था। इतने में गांव और क्षेत्र के कुछ लोग आ गए। मामला मैनेज करने के लिए पंचायत करते रहे। इसी में पूरा दिन गुजर गया। मंगलवार की सुबह ही वह थाने पहुंच गया। इंस्पेक्टर के चुनाव ड्यूटी में होने के कारण देर शाम को रिपोर्ट दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोप वीरबल पुत्र मुंशी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें