फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात और नगदी भरा पर्स पुलिस ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़हलगंज।
बड़हलगंज पुलिस ने रुपये, जेवरात से भरा बैग उस दंपती को सौंपकर ईमानदारी की मिसाल कायम की जो इनके खोने से परेशान था। बैग पाकर दोनों के चेहरे खिल उठे। बेलघाट के रसूलपुर माफी निवासी जीतबंधन साहनी सोमवार को पत्नी चिंता के साथ बड़हलगंज के ददरी गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान बड़हलगंज बस स्टैंड के पास महिला का बैग कहीं गिर गया। उन्होंने यह जानकारी अपने पति को दी। दोनों बैग की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। इसी बीच किसी ने अंबेडकर चौराहे पर लावारिस बैग मिलने की सूचना कोतवाल गोपाल त्रिपाठी को दी। उन्होंने दरोगा को भेजकर बैग मंगा लिया। पुलिस बैग के मालिक के बारे में जानकारी जुटा ही रही थी कि इधर दंपती बैग खोने की सूचना लेकर थाने पहुंच गए। वहां इंस्पेक्टर ने औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बैग महिला को वापस कर दिया। जीतवंधन साहनी ने बताया कि बैग में नकदी समेत सोने की पांच अंगूठी, झुमका और मंगलसूत्र था। सभी सामान मिल जाने पर उन्होंने पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें