फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष के प्रत्याशी समेत तीन पर अपहरण का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के हरदी निवासी और जिला पंचायत सदस्य रामजनक का अपहरण करने का आरोप जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और पूर्व सांसद के पुत्र प्रमोद यादव पर लगा है। भाजपा नेताओं के साथ सोमवार को थाने पहुंची जिला पंचायत सदस्य की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्रत्याशी समेत तीन लोगों अपहरण का केस दर्ज कर लिया।हरदी निवासी मीरा देवी का आरोप है कि उनके पति रामजनक निषाद वार्ड नंबर 26 से जिला पंचायत के सदस्य हैं। 18 अगस्त की सुबह चार बजे चार पहिया वाहन से छह लोग घर पर पहुंचे। वाहन में से पूर्व सांसद भालचंद यादव के पुत्र प्रमोद यादव जो जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं और जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव और मुकेश यादव उर्फ मुन्ने निकल कर बाहर आए और सो रहे पति को जगाकर बाहर ले गए। इसके बाद वे उन्हें अपने साथ ले गए। तभी से पति का मोबाइल बंद है। उनसे कोई संपर्क नही हो पा रहा है। महिला का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के कारण उसके पति का अपहरण कर लिया है। पति की जान खतरे में है। एसओ महुली एसपी गौतम ने बताया कि मीरा देवी की तहरीर के आधार पर पूर्व सांसद भालचंद यादव के बेटे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रमोद यादव और उनके सहयोगी राजेश यादव, मुकेश यादव उर्फ मुन्ने यादव के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही अपहृत जिला पंचायत सदस्य को ढूंढ निकाला जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगा। वहीं सपा नेता एवं पूर्व सांसद भालचंद यादव का आरोप है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में उनका बेटा प्रमोद प्रत्याशी है। बेटे को सदस्यों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उसी से बौखलाए सत्ता पक्ष के लोगों के इशारे पर प्रशासन सदस्यों को डरा डमकाने का कार्य कर रहा है। उनके बेटे और सहयोगियों पर जो मुकदमा दर्ज हुआ है वह झूूठा है। बखिरा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य इसहाक अंसारी की पत्नी भी सदस्य हैं। उनके घर पर विजलेंस टीम का छापा मरवाया गया। वह सत्ता के दबाव में आए प्रशासनिक अमले की घुड़की धमकी से डरने वाले नहीं है। चुनाव में यदि प्रशासन ने किसी तरह की गड़बड़ी कराने की कोशिश की तो सपा के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें