फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. रामदेव शुक्ल प्रेमचंद साहित्य संस्थान के अध्यक्ष बने

Tue, 21 Aug 2018 01:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रेमचंद - फोटो : kenfolios
विज्ञापन
गोरखपुर। साहित्यकार प्रो. रामदेव शुक्ल प्रेमचंद साहित्य संस्थान के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार की शाम प्रेमचंद पार्क स्थित प्रेमचंद साहित्य संस्थान द्वारा संचालित पुस्तकालय में संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रो. शुक्ल को चुना। प्रो. शुक्ल संस्थान के तीसरे अध्यक्ष हैं। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. परमानंद श्रीवास्तव थे। उनके निधन के बाद प्रसिद्ध कवि प्रो. केदारनाथ सिंह संस्थान के अध्यक्ष बने। श्री सिंह का 19 मार्च 2018 को निधन हो गया था। इसके बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त था। अध्यक्ष बनने के बाद प्रो रामदेव शुक्ल ने प्रेमचन्द के साहित्य से युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रो रामदेव शुक्ल ने संस्थान की त्रैमासिक पत्रिका ‘साखी’ के 28वें अंक का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर प्रेमचंद साहित्य संस्थान के निदेशक प्रो. सदानंद शाही, पूर्व सचिव राजेश मल्ल, फतेह बहादुर सिंह, अशोक चौधरी, नितेन अग्रवाल, आनंद पांडेय, बेचन सिंह पटेल, बैजनाथ मिश्र, विकास द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें