देवरिया के बरहज में पकड़े गए मवेशियों और पशु तस्करों के साथ पुलिस। पशुओं को आजमगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था।
- फोटो : अमर उजाला
बरहज (देवरिया)। पैना बाईपास स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा। ट्रक से 18 पशु बरामद किए गए हैं। साथ ही दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पशुओं को आजमगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे पुलिस को ट्रक से पैना बाईपास पर पुलिस के मुताबिक पशुओं को आजमगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर प्रभारी थानेदार विनय सिंह एसआई श्यामधर सिंह, कांस्टेबल विनोद पाल, हिमांशु सिंह, शिवशंकर वर्मा, गिरिजेश और अमरदीप आदि के साथ पैना बाईपास पर रेलवे क्रॉसिंग पर घेराबंदी कर ट्रक का इंतजार करने लगे। करीब 7.30 बजे ट्रक आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। प्रभारी एसओ ने बताया कि पशुओं को बिहार ले जा रहे तस्कर सुल्तानपुर के झालापुर गांव निवासी रामबोध, फैजाबाद के पुरैनी गांव निवासी रिंकू पासी, जौनपुर के पटैला गांव निवासी मकबूल खां पर गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रिंकू पासी और रामबोध को पुलिस ने जेल भेज दिया। तीसरे की तलाश की जा रही है।