फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

Fri, 10 Nov 2017 10:58 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
aaganbadi workers
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालयों पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। खलीलाबाद में परियोजना कार्यालय पर हुए धरना में संघ के जिला संरक्षक अयोध्या प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने अपने चुुनावी संकल्प पत्र में राज्य कर्मचारी का दर्जा व मानदेय बढ़ोत्तरी की बात कहीं थी, लेकिन कई बार की वार्ता के बाद अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। धरने में सविता, ज्ञानमती, रिंकी, शकीला, फरीदा, निर्मला देवी, प्रतिभा त्रिपाठी, संजू, रेनू, प्रतिभा उपाध्याय, राधा, राजेंद्र किशोरी, नीतू, प्रमिला राय, रजिया, कुसुम सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार सांथा परियोजना कार्यालय पर वंदना, संध्या गोयल, मीरा शुक्ला ने धरना दिया। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार यहां पर मांडवी देवी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान उदिता देवी, रेनू त्रिपाठी, दुर्गा देवी, नन्दिनी देवी, ऊषा देवी, रिजवाना खातून, सुधा देवी, शशिबाला, बीना मौर्या, परविंद सिंह, गीता पांडेय, शेष कुमारी, किरन यादव, अर्चना सिंह, विजय लक्ष्मी, गुड़िया देवी आदि मौजूद रही। हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परियोजना हैंसर बाजार और पौली पर धरना दिया। इस मौके पर निर्मला, गरीमा सिंह, निरुपमा मिश्रा, पूनम सिंह, सरीता चौधरी,शकुन्तला सिंह, नीलम, पुष्पा चतुर्वेदी, रेहाना खातून आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें