फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया से अलका, गौरा बरहज से अरविंद लड़ेंगे

Sun, 05 Nov 2017 11:17 PM IST
deoria
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : SELF
विज्ञापन
देवरिया/बरहज। काफी जद्दोजहद आखिरकार भाजपा ने जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका गौरा-बरहज में अरविंद जायसवाल और देवरिया में निवर्तमान अध्यक्ष अलका सिंह को मौका दिया है। गौरा-बरहज सीट पर 16 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। विधानसभा चुनाव के दौरान फरवरी महीने में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि भाजपा के टिकट पर इस बार वहीं चुनाव लड़ेगी। वैसे 10 से अधिक लोगों ने भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की थी। देर रात को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने देवरिया नगर पालिका से अलका सिंह को अधिकृत प्रत्याशी बनाया। गौरा-बरहज के 25 वार्डों में 40 हजार से अधिक लोग रहते हैं। यहां 26344 मतदाता हैं। कांग्रेस से राधा रमण त्रिपाठी, सपा से पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र गुप्त और निवर्तमान अध्यक्ष अजीत जायसवाल ताल ठोंक रहे हैं। लेकिन भाजपा में चेहरा साफ न होने से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। सीट पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह, उमाशंकर सिंह, अमरेन्द्र गुप्त सहित 16 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। शनिवार देर रात भाजपा चुनाव समिति ने आखिरकार अरविंद जायसवाल के नाम पर मुहर लगा दी। हालांकि नगर पालिका सीट के लिए यह चेहरा नया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें