गोरखपुर।
सेंट एंड्रयूज कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग के प्रवक्ता डॉ. अमित मसीह को क्लीन एयर सोसायटी ऑफ आस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड की ओर से 23वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कसांज-2017 में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन 15-18 अक्टूबर तक आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित ब्रिसबेन मेें होगा। उच्च स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड की तरफ से अनुमति दी गई है। इससे पहले भी डॉ. अमित मसीह अमेरिकन एसोसिएशन फॉर एरोसोल रिसर्च, इन्वायरमेंट एंड हेल्थ, एसिड रेन जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने अमेरिका, स्वीट्जरलैंड, लंदन की यात्रा कर चुके हैं। पिछले 15 सालों से डॉ. मसीह इन्वायरमेंटल मॉनिटरिंग एंड हेल्थ रिस्क असेस्मेंट के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।