फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा-अजमेर शरीफ स्पेशल 11 को

Wed, 06 Mar 2019 01:04 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज के 807 वें उर्स में जाने वालों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। (05103) छपरा-अजमेर स्पेशल 11 मार्च को छपरा से रात 8.30 बजे चलकर सीवान, देवरिया सदर होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर से रात 12.20 बजे छूटकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे), कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, सवाई माधोपुर, दुर्गापुर, जयपुर, तीसरे दिन फुलेरा, किशनगढ़, मदार स्टेशन होकर अजमेर 3.10 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (05104) अजमेर-छपरा स्पेशल 15 मार्च को अजमेर से रात 11.55 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 8.50 बजे छूटकर तीसरे दिन छपरा 2.50 बजे पहुंचेगी।

दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे

गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। चौरीचौरा एक्सप्रेस में पांच मार्च को गोरखपुर से, छह मार्च को कानपुर अनवरगंज से तथा गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में सात मार्च को गोरखपुर से, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में आठ मार्च को पनवेल से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें