फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडारी अस्पताल में छापा, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

विज्ञापन
पिंडारी अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करती केंद्रीय टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। दिल्ली से आई पीसीपीएनडीटी की पांच सदस्यीय केंद्रीय टीम ने बृहस्पतिवार को पिंडारी अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। तीन घंटे तक गहन जांच पड़ताल करने के बाद टीम ने सेंटर को सीज कर दिया और कई दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले आयी। सूत्रों के अनुसार, किसी शख्स की शिकायत पर टीम यहां पहुंची थी। भ्रूण का लिंग परीक्षण करने वाले सेंटरों पर कार्रवाई के उद्देश्य से पूर्वाह्न करीब 11 बजे पीसीपीएनडीटी (प्री कंसील प्रेनेटल डायग्नोस्टिक टेस्ट) की केंद्रीय टीम डॉ. प्रमोद एस लोनेकर के नेतृत्व में मनिंदर आहूजा, बाबू एम जार्ज, दीपक कुमार भट्ट और डॉ. अजय घई साथ सीएमओ कार्यालय पहुंची। जिले के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया जिले भर के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का ब्योरा लिया और नोडल अधिकारी के साथ पिंडारी अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचकर टीम ने यहां रिकॉर्ड खंगाले। टीम ने सेंटर के उपकरणों की घंटों तक पड़ताल की। इसके बाद अभिलेखों को खंगाला और सेंटर को सीज कर लौट गई। नोडल अधिकारी डा. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि पिंडारी अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच में तमाम तथ्य एकत्रित किए गए हैं। उसे सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें