फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से वंचित हो सकते हैं छह हजार परीक्षार्थी

Wed, 15 Nov 2017 11:17 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
student
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2018 के आवेदन पत्रों को जमा करने में संस्कृत विद्यालयों ने लापरवाही बरती है। इससे जिले के करीब छह हजार परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। डीआईओएस ने संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी जारी कर दो दिन में समस्त आवेदन पत्रों को जमा करने का निर्देश दिया है।संस्कृत बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी तेज है। संस्कृत बोर्ड से परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्रों को जमा करने की तिथि नौ नवंबर निर्धारित थी। निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी संस्कृत विद्यालयों के जिम्मेदारों ने छात्रों के आवेदन पत्रो को जमा नहीं किया। जनपद में 13 संस्कृत माध्यमिक विद्यालय है। जहा पर छह हजार के करीब परीक्षार्थी नामांकित है। परीक्षा आवेदन पत्रो के जमा न होने से परीक्षार्थियों पर संकट गहरा सकता है। उत्तर प्रदेश संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने डीआईओएस को निर्देश दिया है कि संस्कृत बोर्ड से संबंधित छात्रों के आवेदन पत्र नहीं जमा हुए है। जिससे परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं हो पा रही है। छात्रों का इनरोलमेंट नंबर आदि तैयार करना है। जल्द से जल्द समस्त आवेदन पत्रों को जमा कराया जाए, नहीं तो परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय पर नामांकित परीक्षार्थियों के पूरित आवेदन पत्र दो दिन के अंदर कार्यालय में जमा कर दें। जिससे की आवेदन पत्र को संस्कृत बोर्ड मुख्यालय को भेजा सके है। अगर निर्धारित समय के अंदर आवेदन पत्र जमा नहीं करते है तो विद्यालय पर छात्र संख्या शून्य मानी जाएगी और अगर परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें