फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने पूजा पंडालों का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम मार्कंडेय शाही और एसपी हेमराज मीणा ने रविवार की रात बखिरा और मेंहदावल क्षेत्रों में भ्रमण कर जगह-जगह पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को देखा। आयोजक समिति के लोगों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया और डीजे बजाने पर प्रतिबंध होने की जानकारी दी। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की। इसके साथ ही लोगों को चेताया कि यदि कोई कानून तोड़ने की कोशिश करेंगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बाद में बखिरा पुलिस और मेंहदावल पुलिस के साथ कसबे में पैदल भ्रमण भी किया। जिसकी वजह से पुलिस की सक्रियता की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें