फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली की बेटी भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साली की नाबालिग बेटी को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गोरखपुर जिले की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ 25 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर आई थी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीकठाक था, लेकिन बाद में किशोरी से मौसा अश्लील हरकत करने लगा। मां ने मना किया तो दो अगस्त को आरोपी उसकी बेटी को भगा ले गया। काफी तलाश के बाद जब बेटी का पता नहीं चला तो मां ने शनिवार को कोतवाली में आरोपी बहनोई के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने और शारीरिक शोषण व अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और रविवार को शहर से ही आरोपी को किशोरी के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने साली की बेटी के साथ मंदिर में शादी तक रचा लेने की बात कही तो सभी ने दांतों तले अंगुली दबा ली। आरोपी के पास भी दो बच्चे हैं। आरोपी की पत्नी और परिवार के लोग भी उसकी करतूतों से दंग थे। सभी कह रहे थे कि आरोपी ने तो रिश्ते को कलंकित कर दिया। कोतवाल राकेश सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ किशोरी को भगाने, पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। यदि किशोरी के साथ गलत काम करने की पुष्टि हुई तो रेप की भी धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें