फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन कारीगरों सांसद का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। शनिवार को दोपहर में क्लस्टर योजना से जुड़े कारीगरों ने सांसद शरद त्रिपाठी का प्राथमिक विद्यालय बखिरा स्थित तिराहे पर पुतला जलाया।
विज्ञापन

इस दौरान बलराम कसेरा ने कहा कि बखिरा के बर्तन कारीगरों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने क्लस्टर योजना के माध्यम से बर्तन कारोबार को संजीवनी देने की योजना बनाई थी। इसी क्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने एक स्पेशल क्लस्टर की घोषणा की थी, किन्तु नौ माह बीत गए, लेकिन इसका क्रियांवयन नहीं हुआ। इसी बीच स्थानीय सांसद ने अपने रिश्तेदार को क्लस्टर का मैनेजर नियुक्त कर धातु कलात्मक पात्र शिल्प के विकास से जुड़े प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान करते हुए स्वीकृत धनराशि नई दिल्ली की एक कंपनी को दे दी। कहा कि सांसद द्वारा नियुक्त व्यक्ति का बर्तन कारोबार से दूर-दूर तक कोई नाता नही है। ऐसे में इस शख्स को संस्था का मैनेजर बनाया जाना सर्वथा निरर्थक है। विरोध के क्रम में कारीगर बखिरा स्थित मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल के आवास पर गए और पांच सूत्री मांग पत्र दिया। इस दौरान शिवनारायण, रविभास्कर, गिरजा प्रसाद, राजेश प्रसाद, शिवपूजन, दीपक, मनीष, सुरेंद्र, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें