इटवा(सिद्धार्थनगर)। बिस्कोहर बाजार के पश्चिम टोले के दस परिवारों ने बच्चों को इंद्रधनुष योजना के तहत टीका लगवाने से मना कर दिया। इससे मोहल्ले के करीब 15 बच्चे टीकाकरण से वंचित हो गए है। इंद्रधनुष अभियान के चौथे चरण में मेडिकल टीम ने मंगलवार को बिस्कोहर बाजार के कसेरा मोहल्ले व अन्य स्थानों पर 16 बच्चों और पांच गर्भवतियों को पोलियो, खसरा, टिटनेस आदि के टीके लगाए गए। वहीं पश्चिम टोले में 10 घरों के अभिभावकों ने बच्चों को टीका लगवाने से मना कर दिया। इससे इन घरों में रहने वाले करीब 15 बच्चे टीकाकरण से वंचित हो गए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पश्चिम टोला निवासी कलाम, मुरादअली, हामिद, आरजू, विनोद, फिरोज, नगीना, अनवर, पप्पी, फरीदा आदि ने बच्चों का टीकाकरण कराने से मना कर दिया। इस दौरान सुपरवाइजर धीरज राय, एएनएम शारदा, आशा कार्यकर्ता संगीता गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा, ज्ञानकुमारी, कविता, सहायिका सुनीता, मीरा गुप्ता आदि मौजूद रहे। एएनएम शारदा ने कहा कि कुछ बच्चों के परिजनों ने टीकाकरण कराने से साफ मना कर दिया। पूरे प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से दे दी गई है। सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि मामले की जांच करने के लिए संबंधित चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया गया है।