मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को 6.21 अरब 15 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री दो दिवसीय (16, 17 अक्तूबर) दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री गोरखपुर को इतनी विकास का परियोजनाओं का तोहफा एक साथ देंगे। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरी तरफ ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह ने बताया कि तरकुलानी रेग्युलेटर की मांग 1996 से की जा रही थी। अब मुख्यमंत्री ने रेग्युलेटर को स्वीकृति दी और बजट भी जारी कर दिया। राप्ती नदी पर चंदाघाट पुल बनने से जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रमुख काम, बजट
3.65 अरब की लागत से पिपराइच चीनी मिल का निर्माण
40.61 करोड़ से खोराबार में तरकुलानी रेग्युलेटर पंपिंग सेंटर का निर्माण
35.26 करोड़ से राप्ती नदी पर चंदाघाट पुल का निर्माण
32.50 करोड़ से खाद कारखाने की जमीन का समतलीकरण
24.93 करोड़ की लागत से नौसड़ से बाघागाड़ा तक फोरलेन सड़क का निर्माण
9.41 करोड़ से कैंपियरगंज में राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण